Spirtual Awareness

Kamika Ekadashi

युधिष्ठर ने कहा- हे भगवान! श्रावण मास के कृष्णपक्ष की एकादशी का क्या नाम और क्या माहात्म्य है?
श्रीकृष्ण ने कहा- श्रावण मास के कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम कामिका है। उस दिन जो मनुष्य शंख, चक्र, गदाधारी एवम श्रीधर नामक विष्णुजी का पूजन करता है और भक्ति पूर्वक ध्यान करता है उसको वाजपेय यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
कामिका एकादशी का व्रत करना और समुद्र पर्यन्त भूमि का दान करना दोनों का फल एक समान है। जो मनुष्य पापपंक में लिप्त एवं असार रूपी संसार में फँसे हुए हैं उनको अपने उद्धार के लिए कामिका एकादशी के दिन अनेकों प्रयत्न पूर्वक व्रत करके श्रीभगवान का भक्ति पूर्वक पूजन करना चाहिए।
जो मनुष्य तुलसी की मंजरी द्वारा भगवान की पूजा करते हैं। वे अपने जन्म-जन्मान्तरों के घोर पापों को भी नष्ट कर डालते हैं। सच्चरित्र मनुष्यों को इस व्रत को अवश्य करना चाहिए।
इस पापनाशिनी कामिका एकादशी का व्रत हर मनुष्य को करना चाहिए। इसके प्रभाव से अनेकों प्रकार की हत्याएं अर्थात ब्रह्महत्या, भ्रूणहत्या आदि के जो महान पातक हैं वे शीघ्र छूट जाते हैं और विष्णुलोक की प्राप्ति होती है।
हरे कृष्ण !!

5 responses on "Kamika Ekadashi"

  1. Radhey Radhey Bhagwan ji guru Bhagwan aur guru ma ke Anant Anant sukhrane h

  2. Shukrane bhagwan ji ☺️

  3. Radhey Radhey Guru bhagwan ji. Aapne Hume sab kuchh diya hai, Aapka shukriya hai,Anant anant shukrana hai

  4. SadGuru Bhagwan ji k annant Shukrane

  5. Anant anant shukrane hai mere Guru ke

Leave a Message