Spiritual Awareness

Indira Ekadashi (इंदिरा एकादशी)

महाराज युधिष्ठर ने भगवान श्रीकृष्ण से कहा– हे भगवन! आप कृपा करके अश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी का माहात्म्य सुनाइए।

भगवान बोले- हे राजन! इस एकादशी का नाम इंदिरा (Indira) है। इसका व्रत करने से पितर लोग नरक यातना से निकल कर स्वर्ग के सुखों का उपभोग करते हैं।

कथा

प्राचीनकाल सतयुग में एक इन्द्रसेन नाम का महा धर्मात्मा और प्रतापी राजा था। इनके राज्य में प्रजा धन्य-धान्य से परिपूर्ण एवं सुखी थी। एक दिन राजा के दरबार में महर्षि नारद पधारे। राजा ने अध्र्य, पाद्य से उनकी पूजा की। तब राजा ने कहा- अब आप अपने आने का हेतु बताकर कृतार्थ करें।

नारद जी ने कहा- हे राजन! दैव- संयोग से घूमता- फिरता मैं यमपुर में पहुँच गया और वहाँ अनेकों प्राणियों को नाना प्रकार की यातनायें भोग करते हुए देखा। वहीँ पर आपके पिता भी मिले और उन्होंने कहा- मेरा पुत्र इन्द्रसेन माहिष्मती का राजा है। आप उसके पास जाकर मेरा सन्देश सुनायें कि वह इंदिरा एकादशी का व्रत करके उसका फल मुझे अर्पण करे तो मैं इस यम- यातना से छूट जाऊं।

महर्षि के ऐसे वचन सुन राजा ने कहा- भगवन! आप मुझे बतलाइए कि यह व्रत किस प्रकार किया जाता है? नारद जी ने कहा- राजन! कृष्ण पक्ष की एकादशी (Ekadashi) का व्रत एकदम निराहार रहकर समस्त भोगों को त्याग कर करें। भगवान शालिग्राम की मूर्ति के सम्मुख श्रद्धा – भक्तियुक्त विधिवत पूजन कर रात को जागरण करें। द्वादशी के दिन श्राद्ध करें और ब्राह्मणों को भोजन करा उनको यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें तथा बंधू-बांधवों के समेत भोजन करें।

यथासंभव राजा ने व्रत का अनुष्ठान किया। उस समय आकाश से पुष्पों की वृष्टि हुई और उसके पिता एक दिव्य सिंहासन पर सवार हो स्वर्गलोक को जाते दिखाई पड़े। राजा इन्द्रसेन भी बहुत दिनों तक राज्य भोग पुत्र को दे स्वयं तपस्या के लिए चले गए। इस कथा को पढ़ने एवं सुनने वाले अवश्य ही स्वर्ग प्राप्त करते हैं।

हरे कृष्ण !!

13 responses on "Indira Ekadashi (इंदिरा एकादशी)"

  1. Radhey radhey bhagwan ji. Aapke anant anant shukrane 2.

  2. SHUKRANE BAGHWAN JI FOR TELLING US THE IMPORTANCE OF “INDIRA EKADASHI”.

  3. Bhagwan ji Aapkei Anant Shukrane Hain

  4. Hare krishna..bhgvanji aapke anant anant shukrane!!!

  5. Gurubhagwan ji k anant anant shukrane.

  6. Guru Bhagwan ke anant anant shukrane hain.

  7. Shukrane bhagwanji

  8. Anant Anant Shukrane Bhagwan Ji…

  9. SATGURU BHAGWAN JI ke anant anant shukrane.

  10. Guru bhagwan ji aapke anant shukrane hai sunita sharma gurgaon

  11. Radhey Radhey Guru bhagwan ji..anant Anant shukrane

  12. Hey mere govind koti koti naman mai aapko bhulu n aapke anant anant sukrane

  13. Radhey Radhey Bhagwanji, Aapke Aapke Anant Anant Shukrane ??

Leave a Reply to Dakshata hans Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to toolbar